नन्दा की चौकी में अस्थायी पुल तैयार, लोगों की आवाजाही के लिए खोला

देहरादून। बीते दिनों देहरादून व आस-पास के क्षेत्रों में हुई मूसलधार बारिश के चलते प्रेमनगर नन्दा की चौकी क्षेत्र का मुख्य पुल टूट गया था, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। इस पुल के टूटने से ग्रामीणों, स्कूल जाने वाले बच्चों और आपातकालीन सेवाओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए युद्धस्तर पर काम शुरू किया और अब यहाँ अस्थायी पुल (हुयूप पाइप डालकर) तैयार कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए इस अस्थायी संरचना पर आवागमन शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को राहत मिली है।

जिलाधिकारी कार्यालय के मुताबिक स्थायी पुल के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी और इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक नया पुल नहीं बन जाता, तब तक अस्थायी संरचना पर नियमित निगरानी रखी जाएगी ताकि यातायात सुरक्षित बना रहे।

One thought on “नन्दा की चौकी में अस्थायी पुल तैयार, लोगों की आवाजाही के लिए खोला

Leave a Reply to ashish Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *