उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी राहत, अब सुपरवाइजर के 50% पदों पर होगी पदोन्नति

  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।
  • प्रदेश में इस समय 20 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्री कार्यरत हैं।

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब सुपरवाइजर के 50 प्रतिशत पद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पदोन्नति से भरे जाएंगे। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इस नियमावली संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।

फिलहाल प्रदेश में 20 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कार्यरत हैं। पहले नियमों के अनुसार सुपरवाइजर पदों पर 40% आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए, 10% मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए और 50% पद प्रत्यक्ष भर्ती से भरे जाते थे। लेकिन अब मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खत्म हो चुके हैं, इसलिए उनके पद भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेंगे।

नई व्यवस्था से पदोन्नति की प्रक्रिया हर साल होगी। पहले कई कार्यकत्रियों को 10 से 20 साल तक प्रमोशन नहीं मिल पाता था और वे एक ही पद पर रहकर सेवानिवृत्त हो जाती थीं। सरकार का कहना है कि अब खाली पदों पर नियमित पदोन्नति सुनिश्चित की जाएगी।

2 thoughts on “उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी राहत, अब सुपरवाइजर के 50% पदों पर होगी पदोन्नति

Leave a Reply to * * * $3,222 credit available! Confirm your transfer here: https://m-m.in.ua/index.php?mzyimq * * * hs=0f22d94be4a3c9dbf1f5d913f94106fa* ххх* Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *