- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।
- प्रदेश में इस समय 20 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्री कार्यरत हैं।
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब सुपरवाइजर के 50 प्रतिशत पद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पदोन्नति से भरे जाएंगे। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इस नियमावली संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।
फिलहाल प्रदेश में 20 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कार्यरत हैं। पहले नियमों के अनुसार सुपरवाइजर पदों पर 40% आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए, 10% मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए और 50% पद प्रत्यक्ष भर्ती से भरे जाते थे। लेकिन अब मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खत्म हो चुके हैं, इसलिए उनके पद भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेंगे।
नई व्यवस्था से पदोन्नति की प्रक्रिया हर साल होगी। पहले कई कार्यकत्रियों को 10 से 20 साल तक प्रमोशन नहीं मिल पाता था और वे एक ही पद पर रहकर सेवानिवृत्त हो जाती थीं। सरकार का कहना है कि अब खाली पदों पर नियमित पदोन्नति सुनिश्चित की जाएगी।

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।
nice story inko inka haq milna chahiye