देहरादून.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में देहरादून जनपद के तीन विकासखंडों — सहसपुर, रायपुर और डोईवाला में मतदान लगातार 3 बजे के बाद तेजी पकड़ी और 5 बजे तक कुल 72.08% मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि ये अभी फाइनल आंकड़े नहीं है. निर्वाचन विभाग के अनुसार पंजीकृत मतदाताओं में से 1,96,567 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत किया है।

भुड्डी क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान
भुड्डी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में मतदान शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित रूप से चल रहा है। मतदाता पूरे उत्साह से वोट डालने पहुंच रहे हैं। हालांकि, कुछ स्थानों पर मतदाताओं ने वोटर लिस्ट में नाम न होने की शिकायत की है। ऐसे मामलों में पोलिंग एजेंट मतदाताओं की मदद करते नजर आए और नाम खोजने में सहायता दी जा रही है।
ढ़ाकी में आंशिक रुकावट की खबर
ढ़ाकी क्षेत्र से कुछ बूथों पर मतदान में रुकावट की जानकारी सामने आई है। प्रशासन द्वारा वहां स्थिति की निगरानी की जा रही है और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सहसपुर: 68.03%
रायपुर: 80.95%
डोईवाला . 64.01%
महिला मतदाता आगे. अब तक 1,04,205 महिलाओं और 92,359 पुरुषों ने मतदान किया है। इसके अतिरिक्त 3 मतदाता ‘अन्य’ श्रेणी में दर्ज किए गए हैं, जिससे समावेशिता की दिशा में भी प्रगति देखने को मिल रही है।
सहायता केंद्रों की व्यवस्था
मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदान केंद्रों पर एजेंटों द्वारा हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र मतदाता सूची में नाम खोजने, बूथ की जानकारी देने और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता करने जैसे कार्यों में जुटे हैं।

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।