देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के ‘ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर आज, 01 सितंबर 2026 को जनपद के सभी शासकीय, गैर-शासकीय (प्राइवेट) और सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किया आदेशजिलाधिकारी और जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की रिपोर्ट के आधार पर देहरादून में अगले 24 घंटों के भीतर कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने की तीव्र संभावना जताई गई है। मौसम के इस अत्यंत गंभीर रुख को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ एक्टिव है।

कक्षा 1 से 12 तक एक दिन का अवकाश
प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना और आपदा न्यूनीकरण (Disaster Mitigation) को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों में आज एक दिन का अवकाश घोषित किया है।आदेश का पालन न करने पर होगी कार्रवाईमुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं। लापरवाही बरतने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है। मौसम विभाग ने आम जनता और विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।