पंचायत चुनाव: दोपहर 1:30 बजे तक 47% मतदान.भुड्डी में भी जमकर हो रहा मतदान

  • भुड्डी क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों में चला रहा शांतिपूर्ण मतदान
  • कई वोटर अपने नाम काटने की कर रहे शिकायत

देहरादून. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में देहरादून जनपद के तीन विकासखंडों में दोपहर 1 बजे तक 45.07% मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन विभाग से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 2,93,052 पंजीकृत मतदाताओं में से अब तक 96,908 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भुड्डी में सभी मतदान केन्द्रों में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। कही कहीं लोग वोटर लिस्ट के नाम न होने की शिकायत कर रहे है। जिसमें एजेंट भी उनका नाम ढूंढने की उनकी मदद कर उनका अश्वासन  रहे है। ढ़ाकी में कुछ जगह लोगो की मतदान में रुकावट की जानकारी मिली है।

झिवेरहेड़ी में मतदान करते लोग

मतदान कितनो ने किया

सहसपुर: 43,759 (34.15%)

रायपुर: 9,802 (43.26%)

डोईवाला: 43,347 (30.47%)

महिला मतदाता आगे

दोपहर 1 बजे तक 50,846 महिलाएं और 46,059 पुरुषों ने मतदान किया, जबकि 3 मतदाता ‘अन्य’ श्रेणी में दर्ज किए गए।

लोगो की सहायता के एजेंट के बनाए हेल्प डेस्क

पूरे जनपद में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी है। निर्वाचन विभाग और जिला प्रशासन मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र को मजबूती दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *