- भुड्डी क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों में चला रहा शांतिपूर्ण मतदान
- कई वोटर अपने नाम काटने की कर रहे शिकायत
देहरादून. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में देहरादून जनपद के तीन विकासखंडों में दोपहर 1 बजे तक 45.07% मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन विभाग से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 2,93,052 पंजीकृत मतदाताओं में से अब तक 96,908 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भुड्डी में सभी मतदान केन्द्रों में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। कही कहीं लोग वोटर लिस्ट के नाम न होने की शिकायत कर रहे है। जिसमें एजेंट भी उनका नाम ढूंढने की उनकी मदद कर उनका अश्वासन रहे है। ढ़ाकी में कुछ जगह लोगो की मतदान में रुकावट की जानकारी मिली है।

मतदान कितनो ने किया
सहसपुर: 43,759 (34.15%)
रायपुर: 9,802 (43.26%)
डोईवाला: 43,347 (30.47%)
महिला मतदाता आगे
दोपहर 1 बजे तक 50,846 महिलाएं और 46,059 पुरुषों ने मतदान किया, जबकि 3 मतदाता ‘अन्य’ श्रेणी में दर्ज किए गए।

पूरे जनपद में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी है। निर्वाचन विभाग और जिला प्रशासन मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र को मजबूती दें।

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।