अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अवसर था अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस। मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएँ दीं और समाज के स्तंभ कहे जाने वाले बुजुर्गों का सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान संकल्प दिलाया, “माँ के नाम” पर पौधारोपण किया तथा वरिष्ठजनों की सेवा के लिए समर्पित निशुल्क एंबुलेंस वैन और वाकथन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने अटल वयोअभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, राष्ट्रीय वयोश्री योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश के लगभग 6 लाख वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिमाह पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में दी जा रही है।

 

उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था लगातार सुदृढ़ हो रही है। वर्तमान में बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हैं, जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में नए भवन निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा, रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) में मॉडल वृद्धाश्रम केंद्र सरकार के सहयोग से तैयार किया जा रहा है और रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी व पिथौरागढ़ में भी वृद्धाश्रमों की स्थापना की प्रक्रिया जारी है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष 150 मास्टर ट्रेनर और केयर गिवर तैयार किए जाएंगे। वहीं, राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं और इस वर्ष 1,300 वरिष्ठ नागरिकों की मोतियाबिंद सर्जरी निशुल्क की जाएगी। बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा हेतु माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम भी राज्य में लागू है।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री रामचंद्र गौड़, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति मेहरा, श्री हरक सिंह नेगी, एससी आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार, समाज कल्याण सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी तथा निदेशक श्री चंद्रसिंह धर्मशक्तू सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

2 thoughts on “अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

Leave a Reply to * * * $3,222 deposit available! Confirm your operation here: https://m-m.in.ua/index.php?a4vjec * * * hs=02434e64cae3c75494790f616d25ab33* ххх* Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *