देहरादून। भारत के हैदराबाद में आयोजित मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में थाईलैंड की सचाता चुआंगस्री मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। यह थाईलैंड के लिए इस प्रतियोगिता में पहली जीत है। चेक गणराज्य की क्रिस्टिना पायस्कोवा द्वारा ताज पहनाया गया। यह थाईलैंड के लिए पहली बार था जब किसी प्रतिनिधि ने यह खिताब जीत लिया है। भारत की नंदनी को अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी।
कौन है मिस वर्ल्ड 2025
पूरा नाम: सचाता “ओपल” चुआंगस्री
जन्म: 20 सितंबर 2003, फुकेत, थाईलैंड
शिक्षा: थम्मासाट विश्वविद्यालय, राजनीति विज्ञान संकाय
भाषाएँ: थाई, अंग्रेज़ी, चीनी
कद: 180 सेंटीमीटर
पूर्व अनुभव: मॉडलिंग; 2021 में मिस रत्तनाकोसिन प्रतियोगिता में भाग लिया।
मिस यूनिवर्स 2024 में प्रदर्शन
सचाता ने मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में थाईलैंड का प्रतिनिधित्व किया, जो 17 नवंबर 2024 को मेक्सिको सिटी में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में उन्होंने तीसरी रनर-अप (चौथा स्थान) प्राप्त किया और “वॉयस फॉर चेंज – सिल्वर” पुरस्कार भी जीता। 22 अप्रैल 2025 को, सचाता को थाईलैंड की ओर से मिस वर्ल्ड 2025 में भाग लेने के लिए नियुक्त किया गया। हालांकि, यह निर्णय मिस यूनिवर्स संगठन के अनुबंध का उल्लंघन माना गया, जिसके तहत विजेताओं को अपने 12 महीने के कार्यकाल के दौरान अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति नहीं होती। इसलिए, मिस यूनिवर्स संगठन ने उनका तीसरी रनर-अप का खिताब वापस ले लिया।सचाता इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं, जहाँ वे अपनी यात्रा, मॉडलिंग और सामाजिक कार्यों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं।

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।