चंडी देवी के महंत रोहित गिरी संगीन आरोप

  • महिला से छेड़खानी मामले में फंसे महंत के साले ने 15 से 20 लोगों के खिलाफ दी तहरीर

हरिद्वार: महिला से छेड़खानी मामले में गिरफ्तार हुए चंडी देवी के महंत रोहित गिरी की पत्नी गीतांजलि के भाई ने बुधवार को श्यामपुर थाने में करीब 15 से 20 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें मंहत पर आरोप लगाने वाली महिला भी शामिल है। पुलिस को सौंपी तहरीर में जानलेवा हमला सहित वाहन चोरी करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। लुधियाना निवासी महिला की एक वर्ष पूर्व हरिद्वार में हवन के दौरान महंत रोहित गिरी से जान-पहचान हुई थी। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिस कारण वह हवन कराने हरिद्वार आई थी। आरोप है कि इसके बाद महंत महिला को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करने लगे। 14 मार्च को जब महंत लुधियाना पहुंचे तो उन्होंने महिला को फोन कर बुलाया और कार में सुनसान जगह ले जाकर छेड़खानी की। घटना की शिकायत महिला ने लुधियाना में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर वारंट जारी हुआ। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने पुष्टि की कि पंजाब पुलिस टीम गैर जमानती वारंट के साथ आई थी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महंत को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

One thought on “चंडी देवी के महंत रोहित गिरी संगीन आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *