देहरादून। पहाड़ों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद देहरादून जिले में भारी बारिश, ओलावृष्टि, तेज गर्जना और आकाशीय बिजली की आशंका जताई गई है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

संभावित खतरे को भांपते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने बड़ा फैसला लिया है। जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी और गैर-सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 24 जनवरी 2026 को बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

तेज बारिश और ओलावृष्टि से भूस्खलन, पेड़ गिरने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। खासकर संवेदनशील और पहाड़ी क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।