देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 1 सितम्बर 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और कहीं-कहीं अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते जिले के पर्वतीय एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और अतिवृष्टि की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लेते हुए 1 सितम्बर 2025 (सोमवार) को जनपद देहरादून के सभी शासकीय, गैर-शासकीय एवं निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को इस संबंध में सभी शिक्षण संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि यह आदेश केवल छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि अध्यापक, कर्मचारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर भी समान रूप से लागू होगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें।