देहरादून। उत्तराखंड शासन ने कई आईएएस और पीसीएस अफसरों के तवादले कर दिए हैं। तबादले में 6 जिलों के डीएम औऱ कई जिलों के सीडीओ भी बदले हैं। अब देहरादून की डीएम सोनिका की जगह आईएएस सविन बंसल होंगे। वहीं हरिद्वार में कमेंद्र सिंह को डीएम बनाया है। इसमें अलावा शासन के कुछ अफसरों को नई जिम्मेदारी भी दी है। शासन से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने देर रात करीब 45 अफसरों के तबादले के आदेश किये हैं। तबादला सूची में देहरादून में सविन बंसल, हरिद्वार में कामेंद्र सिंह, पिथौरागढ़ में विनोद गिरी गोस्वामी, चमोली में आशीष तिवारी, बागेश्वर में आशीष भटगाई और अल्मोड़ा में डीएम बनाया है। इसके अलावा वरिष्ठ पीसीएस सुंदर लाल सेमवाल को उत्तरकाशी और अभिनव शाह को देहरादून का सीडीओ बनाया है।

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।