देहरादून. देहरादून के एक होटल में राजपुर रोड व्यापार समिति की वार्षिक आम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का चयन भी किया गया।
यह चुनाव वर्तमान अध्यक्ष श्री राहुल सूद के नेतृत्व में संपन्न हुए। श्री राहुल सूद ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं तथा औपचारिक रूप से अपना कार्यभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सौंपा।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री योगेश तनेजा (अध्यक्ष), श्री विश्वा रमन (उपाध्यक्ष), श्री हरीश मित्तल (सचिव), श्री राहुल अग्रवाल (संयुक्त सचिव), श्री राजिंदर सिंह (कोषाध्यक्ष), श्री संजय वाधवा (संयुक्त कोषाध्यक्ष) तथा श्री शकील अहमद (जनसंपर्क अधिकारी – P.R.O.) के रूप में निर्वाचित किया गया।
इस समारोह में समिति के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें श्री चंद्रगुप्त विक्रम जी, श्री लाल चंद शर्मा जी, श्री अवनीश ओबेरॉय जी, श्री कुलवंत सिंह रतन, श्री सुनील मेसन जी, श्री संजीव गोयल जी, श्री राहुल सूद, श्री प्रमोद गुप्ता जी, श्री अनिरुद्ध गुलाटी जी, श्री अनुपम गुलाटी जी, श्री अनुज रस्तोगी जी, श्री अजय वाधवा जी, श्री द्रोण गुलाटी जी तथा श्री मेहता जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वरिष्ठ सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की तथा व्यापार समिति के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्री योगेश तनेजा ने बताया कि वे तथा उनकी टीम सदैव व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए अग्रणी रहेंगे

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।
