- अवैध खनन पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन
- डीएम सविन बंसल के निर्देश पर हुई कार्रवाई, खनन माफियाओं के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे
देहरादून: देहरादून जिले के कुठालगेट क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने अवैध खनन में लिप्त मशीनों और वाहनों को जब्त करते हुए संबंधित लोगों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की। कुठालगेट क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साइट पर लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी मसूरी को तुरंत मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम मसूरी की अगुवाई में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को निर्माण स्थल पर छापा मारा।

निरीक्षण के दौरान अवैध खनन में प्रयोग हो रही एक जेसीबी मशीन, एक पोकलैण्ड, और खनन सामग्री का परिवहन कर रहे दो पिकअप वाहन मौके पर मिले। टीम ने तत्काल प्रभाव से जेसीबी और पोकलैण्ड को मौके पर ही सील कर दिया, जबकि दोनों पिकअप वाहनों को जब्त कर कुठालगेट पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया।
कार्रवाई का विवरण:
-
कुल चार वाहन जब्त
-
₹7.20 लाख का अर्थदंड आरोपित
-
संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
-
खनन उपकरण व स्थल सील
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध खनन की पुष्टि होती है तो संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी भी कार्रवाई की जद में आएंगे। जिला प्रशासन लगातार ऐसे मामलों पर निगरानी रख रहा है। हाल के दिनों में जिले के कई क्षेत्रों से अवैध खनन की सूचनाएं आई हैं, जिनमें से कई पर कार्रवाई हो चुकी है। कुठालगेट प्रकरण को लेकर प्रशासन का यह संदेश साफ है कि खनन माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा।
-
कार्रवाई डीएम स्तर से मॉनिटर की गई
-
मसूरी SDM की अगुवाई में की गई संयुक्त छापेमारी
-
निर्माणाधीन साइट पर ही चल रहा था अवैध खनन
-
टीम को खनन सामग्री, मशीनरी और वाहन मौके पर मिले

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।