100 मीटर रेस में मेडल जीत प्रीति पाल ने रचा इतिहास

देहरादून। भारत की पैरा एथलीट प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 100 मीटर रेस के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल भारत की झोली में डाला। इसके साथ ही भारत के अब पेरिस पैरालंंपिक में 3 मेडल हो गए हैं।पेरिस से भारत के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आ रही है। भारत को पेरिस पैरालंपिक में तीसरा मेडल मिल गया है। प्रीति पाल ने ये मेडल दिलाया है। उन्होंने 100 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। 23 साल की प्रीति ने महिलाओं की 100 मीटर टी 35 फाइनल में तीसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही वह पैरालंपिक गेम्स में ट्रैक स्पर्धा में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। इससे पहले आज ही के दिन अवनी लेखरा ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 फाइनल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था जबकि मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

 

साल प्रीति के लिए शानदार

इस साल के आगाज के साथ ही प्रीति पाल कमाल करती आ रही हैं। उन्होंने मार्च 2024 में बेंगलुरु में आयोजित छठे इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2 गोल्ड मेडल जीतकर साल का शानदार अंदाज में आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने मई महीने में जापान में हुई वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इस मेडल की बदौलत वह पेरिस पैरालंपिक का टिकट हासिल करने में सफल रहीं और अब ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा करने के साथ ही नया कीर्तिमान रच दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *