मेंहूंवाला में पलटा गन्ने से भरा ट्रक; मिनी लोडिंग गाड़ी दबी, स्कूटी दबने की आशंका

देहरादून | मेंहूंवाला क्षेत्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नो-एंट्री क्षेत्र में घुसे गन्ने से लदे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रक चालक की जान बाल-बाल बच गई, हालांकि ट्रक के नीचे एक मिनी लोडिंग गाड़ी दब गई।

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि ट्रक के नीचे एक स्कूटी भी दबी हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया।ट्रक को हटाने का प्रयास किया गया ताकि नीचे दबे वाहनों की स्थिति स्पष्ट हो सके।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर खासा आक्रोश देखा गया। उनका कहना है कि नो-एंट्री लागू होने के बावजूद भारी ट्रक शहर के अंदर कैसे घुसा, यह गंभीर सवाल है। लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की जानकारी देते स्थानीय लोग

फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ट्रक के नीचे दबे वाहनों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *