लैंसडोन (पौड़ी गढ़वाल)। पर्यटन नगरी लैंसडोन में दिल्ली से घूमने आई युवती के साथ होटल में दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। इस मामले में युवती के मंगेतर के मौसेरे भाई पर आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक युवती अपने मंगेतर और उनके स्वजन के साथ लैंसडोन आई थी। सभी लोग होटल में ठहरे हुए थे और अगल-बगल के कमरों में रुके थे। रात के समय आरोपित युवती के कमरे में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। उस वक्त मंगेतर कमरे में मौजूद नहीं था, वह अपने स्वजन के कमरे में गया हुआ था।
पीड़िता ने घटना की जानकारी रातभर किसी को नहीं दी और सुबह परिजनों को बताई। इसके बाद राजस्व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि पीड़िता और उसका मंगेतर दिल्ली के मयूर विहार इलाके के रहने वाले हैं।
मामला क्या है
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने मंगेतर और उनके स्वजनों के साथ दिल्ली से लैंसडोन घूमने आई थी। सभी लोग एक ही होटल में ठहरे थे और कमरों का आवंटन अगल-बगल किया गया था। देर रात आरोपित कथित तौर पर पीड़िता के कमरे में घुसा और दुष्कर्म किया। उस समय पीड़िता का मंगेतर कमरे में मौजूद नहीं था; वह स्वजनों के साथ पास के कमरे में था।

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।