सहसपुर में गुलदार का आतंक, जंगल गए बुजुर्ग को बनाया निवाला

  • चौहपुर रेंज में गुलदार का कहर, जंगल में बुजुर्ग की मौत
  • लकड़ी बीनने गया व्यक्ति लौटा नहीं, शव मिलने से मचा हड़कंप

विकासनगर। कालसी वन प्रभाग की चौहपुर रेंज में मंगलवार को गुलदार के हमले से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। 65 वर्षीय मोहम्मद इरफान जंगल में लकड़ी बीनने गए थे, जहां गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

इरफान मंगलवार सुबह करीब सात बजे आरक्षित वन क्षेत्र की ओर निकले थे। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास के ग्रामीणों के साथ उनकी खोजबीन शुरू की। कुछ दूरी पर जंगल के भीतर उनका शव पड़ा मिला। शव पर गर्दन और आंख के पास गहरे घाव थे, जिससे गुलदार के हमले की पुष्टि हुई। शरीर का कुछ हिस्सा भी खाया गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही सहसपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

गैस की किल्लत बनी काल . ग्रामीणों का कहना है कि रसोई गैस सिलिंडरों की कमी के चलते लोग चूल्हा जलाने के लिए जंगल से लकड़ी लाने को मजबूर हैं। इसी कारण इन दिनों जंगल में आवाजाही बढ़ गई है। नियमों की पाबंदी के बावजूद ग्रामीण जोखिम उठाकर वन क्षेत्र में जा रहे हैं, जिससे जंगली जानवरों से आमना-सामना होने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है और ग्रामीणों ने गुलदार की पकड़ और सुरक्षा इंतज़ाम मजबूत करने की मांग है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *