देहरादून। आज रविवार को-निरंकारी मिशन द्वारा ‘वननेस वन चौथे चरण के अंतर्गत मसूरी ज़ोन ब्रांच देहरादून द्वारा मालसी सिनोला वन क्षेत्र में निरंकारी भक्तों ने लगाए 125 पौधे।स्थानीय पार्षद सुमेंद्र बोहरा जी ने भी शिरकत दी और निरंकारी मिशन के द्वारा सभी सेवाओं की भूरि भूरि प्रशंशा की।

स्थानीय संयोजक नरेश वीरमानी जी ने यह जानकारी दी कि सन् 2021में “वननेस वन” नामक मेगा वृक्षारोपड़ परियोजना का आरंभ किया गया। आज पूरे भारत वर्ष मे लगभग 600 से अधिक स्थानों पर इस परियोजना के तहत 10 लाख वृक्ष लगाए गए।

वर्ष 2020 में कोरोना संकट ने हम सभी को प्रकृति की अमूल्य देन, प्राण वायु अर्थात् ऑक्सीजन के महत्व को समझाया जिसके लिए इन वृक्षों का अस्तित्व अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इन वृक्षों की अधिक संख्या के प्रभाव से न केवल आसपास का वातावरण प्रदूषित होने से बचेगा वरन् स्थानीय तापमान भी नियंत्रित रहेगा। निरंकारी मिशन समय-समय पर ऐसी कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर ‘पर्यावरण संरक्षण’ और धरती को सँवारने में अपनी अहम् भूमिका निभाता रहा है।

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।