- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने पर कार्रवाई, बॉम्बे हाईकोर्ट जाने की तैयारी में अभिनेता
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत और आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई में विरोध प्रदर्शन में शामिल होना भारी पड़ गया है। मुंबई के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने उन्हें 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल होने के बाद की गई है। 
अमेरिकी नागरिकता के चलते कार्रवाई
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है। अधिकारियों का आरोप है कि राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होकर उन्होंने आव्रजन एवं विदेशी नागरिकों से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था, हालांकि बाद में रिहा कर दिया गया।
नोटिस को अदालत में चुनौती देने की तैयारी
नोटिस जारी होने के बाद इमरान खान के वकील बॉम्बे हाईकोर्ट में इसे चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अब मामले का अगला फैसला कानूनी प्रक्रिया के बाद सामने आएगा। फिलहाल, अभिनेता को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।