नई दिल्ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। यह फैसला NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद और पिछले कई सप्ताह से चल रहे छात्र आंदोलनों के बीच आया है
देशभर में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर छात्रों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। हजारों छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर सहित कई शहरों में प्रदर्शन कर रहे थे और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। छात्रों का कहना है कि पेपर लीक की वजह से लाखों मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग उठाई। इस्तीफे के बाद अब केंद्र सरकार की ओर से नए शिक्षा मंत्री के नाम और शिक्षा व्यवस्था में संभावित सुधारों पर सभी की नजरें टिकी हैं।
#DharmendraPradhan #EducationMinister #NEET #NEET2026 #NEETPaperLeak #PaperLeak #BreakingNews #PMModi #StudentProtest #JantarMantar #EducationNews #IndiaNews #NationalNews #NTA #ExamScam #Students #LatestNews #HindiNews #TrendingNews #JusticeForStudents #NEETControversy

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।