आपदा पीड़ितों को अब तक 1.21 करोड़ की आर्थिक सहायता वितरित

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी हरि गिरि ने किया निरीक्षण, राहत कार्यों में तेज़ी के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर सोमवार को उप जिलाधिकारी (सदर) हरि गिरि ने तहसील सदर के अंतर्गत आने वाले आपदा प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। उन्होंने स्थल पर पहुँचकर प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात की, उनका हाल जाना और आपदा रेस्क्यू एवं राहत कार्यों की स्थिति का बारीकी से जायज़ा लिया।

उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक व आपदा प्रबंधन अमले को राहत व बचाव कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ राहत कार्यों में जुटा है और प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।

इस दौरान हरि गिरि ने होटल हिल व्यू, हेली रिज़ॉर्ट सहित अन्य स्थानों पर बनाए गए अस्थायी राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ ठहरे प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

उन्होंने राहत शिविरों में साफ़-सफ़ाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और भोजन व्यवस्था की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रभावित लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है ताकि वे आपदा के इस कठिन समय में किसी प्रकार की दिक्कत न झेलें।

स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्यों में प्रशासन की सक्रियता की सराहना की। प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों तक शीघ्र सहायता पहुँचाई जाएगी और उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *