देहरादून मौसम विभाग की चेतावनी के बाद देहरादून जिले में 11 अगस्त 2025 को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए डीएम ने सुबह 6.45 बजे छुट्टी के आदेश जारी कर दिए. हालकी इस आदेश से पहले सभी स्कूल के दूर दराज़ बच्चों की स्कूल वेन बच्चों ले जा चुकी थी. जिससे स्कूल और अभिभावक को परेशानी का सामना कर पड़ा।

संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश केवल विद्यार्थियों, छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन/कर्मचारियों पर लागू होगा।

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।