35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जायेंगे ₹51,000, जल्दी करें आवेदन

 

  • 13 जिलों से 13 महिलाओं को मिलेगा ₹51,000 का तीलू रौतेली पुरस्कार
  • 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी ₹51,000 की सम्मान राशि दी जाएगी
  •  8 अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली जयंती पर होगा पुरस्कार वितरण
  • दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य, चयनित परियोजनाएं दो साल तक पात्र नहीं होंगी

देहरादून: उत्तराखंड राज्य में तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की निदेशक रंजना राजगुरू ने बताया कि इच्छुक महिलाएं 6 जुलाई की शाम 5 बजे तक विभाग की वेबसाइट www.wecduk.in के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए राज्य के सभी 13 जिलों से 13 महिलाओं का चयन किया जाएगा। प्रत्येक महिला को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है, जिन्होंने शिक्षा, सामाजिक कार्य, रूढ़िवाद उन्मूलन, मीडिया, खेल, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

रेखा आर्या, महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण मंत्री ने कहा, “इन पुरस्कारों से महिलाओं को न केवल पहचान मिलती है, बल्कि वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी बनती हैं।”

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए राज्य के सभी 13 जिलों से 13 महिलाओं का चयन किया जाएगा। प्रत्येक महिला को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है, जिन्होंने शिक्षा, सामाजिक कार्य, रूढ़िवाद उन्मूलन, मीडिया, खेल, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए 35 परियोजनाओं से श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का चयन होगा। उन्हें भी 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया में जिला और राज्य स्तर की समितियां शामिल होंगी। आवेदकों को जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इन दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर करेंगे। जिन परियोजनाओं से पहले किसी को चुना गया है, वे अगले दो साल तक आवेदन नहीं कर सकेंगी।

इन पुरस्कारों का वितरण हर साल 8 अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *