राष्ट्रगीत किसने लिखा था? इस लड़की का जवाब कर देगा लोटपोट; वीडियो हुआ वायरल

भारत का राष्ट्रगीत किसने लिखा था? महज स्कूली शिक्षा प्राप्त लोग भी इसका जवाब आसानी से दे सकते हैं, लेकिन एक लड़की की ओर से दिया गया जवाब सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने युवती से पूछा था कि भारत का राष्ट्रगीत किसने लिखा है। इसका जवाब वह गायक अरिजित सिंह बताती है। युवती का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग कॉमेंट कर रहे हैं कि आखिर एक देश के तौर पर हम कहां जा रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि इस लड़की को शायद अरिजित सिंह का गाना लहरो दो-लहरा दो ही राष्ट्रगीत लगता है।

दिलचस्प बात है कि वीडियो में कुल 7-8 लड़कियों को दिखाया जाता है, लेकिन कोई भी इसका सही जवाब नहीं दे पाती है। एक लड़की ने तो इसका जवाब अरिजित सिंह के तौर पर देकर सभी को चौंका दिया है। वहीं अन्य कई लड़कियां कहती हैं कि राष्ट्रगीत रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था। एक लड़की ने तो यहां तक कहा कि मैं नहीं जानती कि राष्ट्रगीत क्या होता है। वहीं दो लड़कियों ने कहा कि शायद बंगाल के किसी शख्स ने यह लिखा था, लेकिन हमें नाम याद नहीं आ रहा है। इसके अलावा ज्यादातर लोगों ने रवींद्रनाथ टैगोर का ही नाम बताया।

बता दें कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ बंगाल के क्रांतिकारी कवि बंकिमचंद्र चटर्जी की रचना है। इसे राष्ट्रगीत का दर्जा दिया गया है। वहीं रवींद्रनाथ टैगोर ने देश का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ लिखा था। हालांकि इस आसान से सवाल का लड़कियों की ओर से जो जवाब दिया गया, वह हैरान करने वाला है। कई यूजर्स ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी आखिर कहां जा रही है। गौरतलब है कि बंकिम चंद्र चटर्जी के लिखे वंदे मातरम को पहली बार कांग्रेस के अधिवेशन में 1896 में गाया गया था। इस अधिवेशन की अध्यक्षता रहमतुल्लाह सायानी ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *