उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने और बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट हो गई है। प्रदेश में विभिन्न आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन पर पुलिस ने फोकस किया है और इसके लिए कसरत भी की जा रही है।अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने समय-समय पर आयोजित होने वाले मेले, धार्मिक आयोजन व अन्य अवसरों पर भीड़ प्रबंधन को लेकर गंभीरता से योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। खासकर आगामी कांवड़ मेले में भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा है।