देहरादून की धड़कन ‘घंटाघर’ अब भव्य रूप में, जिलाधिकारी की सतत निगरानी और सीएम की प्रेरणा से पूरी हुई सौंदर्यीकरण योजना

देहरादून। देहरादून का ऐतिहासिक ‘घंटाघर’ अब एक नए, भव्य और आकर्षक स्वरूप में नजर आने लगा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल की निरंतर मॉनिटरिंग से इस बहुप्रतीक्षित परियोजना ने आखिरकार मूर्त रूप ले लिया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही घंटाघर चौक के सौंदर्यीकरण की कार्य योजना तैयार कर ली थी। डिजाइन, सर्वे और कॉन्सेप्ट दूसरे माह में ही तैयार कर लिए गए थे। इसके बाद से वे लगातार बजट के प्रबंधन और धनराशि के इंतजाम में जुटे रहे। स्मार्ट सिटी योजना के तहत आवंटित राशि का कुशल प्रबंधन करते हुए उन्होंने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को धरातल पर उतार दिया।

घंटाघर का नया स्वरूप न केवल शहर के यातायात को अधिक सुगम बनाएगा, बल्कि यह देहरादून के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को भी और मजबूत करेगा। चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण से न केवल स्थानीय लोग बल्कि पर्यटक भी राज्य की लोक कला और परंपरा का अनुभव कर पाएंगे।

डीएम सविन बंसल की कार्यशैली में पारदर्शिता और जनप्रतिबद्धता साफ झलकती है। उन्होंने न केवल घंटाघर के सौंदर्यीकरण को तेजी से आगे बढ़ाया, बल्कि अन्य कई प्रमुख स्थलों पर भी विकास कार्यों को गति दी है। जिला प्रशासन की नई कार्यशैली में जनहित और विकास दोनों का संतुलन दिखाई दे रहा है।

घंटाघर का यह नया भव्य स्वरूप शहरवासियों के लिए गौरव का विषय है और आने वाले समय में देहरादून की पहचान को और भी चमकदार बनाने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *