सरकार ने शासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आइएएस समेत 17 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम पर विश्वास जताते हुए सरकार ने उन्हें चार नए पदभार सौंपे हैं।वहीं, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली को भी फिर से गृह एवं कारागार के साथ पेयजल की जिम्मेदारी दी गई है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे। डा रंजीत सिन्हा से आपदा प्रबंधन विभाग वापस लिया गया है। इसे यूएसडीएमए में दो अधिकारियों के इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है।शासन में लंबे समय से फेरबदल की चर्चाएं चल रही थीं। हाल ही में आइएएस अरविंद सिंह ह्यांकी की सेवानिवृत्ति और आइएएस नितेश झा के वापस प्रदेश में ज्वाइनिंग देने के बाद शासन में अधिकारियों के पदभार में बदलाव तय माना जा रहा था। इस कड़ी में शासन ने मंगलवार देर रात 15 आइएएस, एक आइटीएस और एक आइएफएस अधिकारी का पदभार बदला है।

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।