52 साल बाद लगातार हॉकी में मिला कोई मेडल
देहरादून : पेरिस ओलंपिक भारत ने स्पेन की हॉकी टीम को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने स्टेड यवेस-डु-मनोइर में पेरिस ओलंपिक में अपने पुरुष हॉकी कांस्य पदक मैच में स्पेन के खिलाफ भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी थीं जो अंत तक बनी रही। हरमनप्रीत ने मैच के अपने दूसरे पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने के बाद ही जीत निश्चित कर ली थी, स्पेन के मार्क मिरालेस ने दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्पेन को बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम 44 सेकंड में स्पेन टीम को तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले वह गोल में तब्दील नहीं कर पाएं । एक बार तो स्पेन की पेनाल्टी मिलने से भारतीय हॉकी टीम और भारतीयों की सांस रोक दी थी। यह भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच है और टीम उन्हें यादगार विदाई देना चाहेगी। सेमीफाइनल में जर्मनी से दर्दनाक हार के बाद, भारत की नजर अब लगातार ओलंपिक कांस्य पदक पर है, जो तीन साल पहले टोक्यो में तीसरे स्थान पर रहा था।
भारत का पेरिस ओलंपिक में ये चौथा ब्रॉन्ज मेडल है। इससे पहले शूटिंग में मनु भाकर ने एकल और टीम स्पर्धा में मनु और सरबजीत व स्वप्निल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।