करवा चौथ पर महिला कार्मिकों को 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, धामी सरकार ने जारी किया आदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, धार्मिक आस्था और पारंपरिक मान्यताओं का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाएं भी मजबूत हों। करवा चौथ जैसे त्योहार परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

#KarwaChauth #KarwaChauth2026 #Uttarakhand #UttarakhandNews #CM पुष्कर सिंह धामी #PushkarSinghDhami #DhamiGovernment #महिला_कार्मिक #सार्वजनिक_अवकाश #करवा_चौथ #उत्तराखंड_समाचार #देहरादून_न्यूज #BreakingNews #LatestNews #DevWani #DevWaniNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *