बेटी राहा के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर ‘रामायण’ के प्रचार में व्यस्त

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी बेटी राहा और परिवार के साथ गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं। उनकी परिवार के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो चर्चा में है। तस्वीर में आलिया के साथ उनकी बेटी राहा, मां सोनी राजदान, पिता महेश भट्ट, बहन शाहीन भट्ट और सास नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं।

परिवार के सदस्य गोवा में साथ समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, तस्वीर में रणबीर कपूर नजर नहीं आए। दरअसल, रणबीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है और इसके प्रचार के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आलिया और रणबीर अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करते रहते हैं। आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। वहीं, रणबीर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ पांच नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *