Instagram पर अब 90 मिनट तक के वीडियो अपलोड करने की तैयारी

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत क्रिएटर्स 90 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर सकेंगे। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। अब तक छोटे वीडियो के लिए मशहूर इंस्टाग्राम लंबे वीडियो पर भी फोकस कर रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम ब्राजील में इस फीचर का परीक्षण कर रहा है। अमेरिका में भी इसकी सीमित स्तर पर टेस्टिंग की जा सकती है। इसके अलावा, कंपनी वीडियो देखने और खोजने के तरीके को आसान बनाने पर काम कर रही है। क्रिएटर्स अपनी प्रोफाइल पर एक ही विषय से जुड़ी रील्स को सीरीज के रूप में भी रख सकेंगे।

क्रिएटर्स को मिल सकते हैं कमाई के नए मौके

इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि क्रिएटर्स ब्रांड्स और अपने प्रशंसकों के जरिए कमाई कर सकते हैं। फिलहाल कई क्रिएटर्स की आय का बड़ा हिस्सा ब्रांड्स से मिलने वाले प्रचार से आता है। कुछ लोग अपने प्रशंसकों से भी पैसा कमाते हैं।

लंबे वीडियो अपलोड करने की सुविधा मिलने से क्रिएटर्स को अपनी सामग्री विस्तार से दिखाने का मौका मिलेगा। इससे शिक्षा, मनोरंजन और यात्रा से जुड़े वीडियो बनाने वालों को फायदा हो सकता है। हालांकि, यह फीचर सभी यूजर्स के लिए कब शुरू होगा, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *