सबसे कम उम्र की प्रधान बनीं प्रियंका नेगी: युवाओं के लिए बनीं मिसाल

नई सोच, नया नेतृत्व
सारकोट गांव ने रचा इतिहास, 21 वर्षीय युवती को मिली पंचायत की कमान

मोली (गैरसैंण): गैरसैंण विकासखंड के आदर्श ग्राम सारकोट ने इतिहास रचते हुए राज्य को सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान दी है। प्रियंका नेगी, मात्र 21 वर्ष की आयु में ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। कम उम्र में यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और प्रियंका को युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

प्रियंका ने राजनीति शास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और उन्होंने अपने चुनावी विजन में ग्राम पंचायत में पारदर्शिता, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे विषयों को प्राथमिकता देने की बात कही थी। उनके पिता राजेंद्र नेगी भी दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं, जिससे प्रियंका को प्रशासनिक कार्यों की समझ और अनुभव घर से ही मिला है।

यह भी उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सारकोट गांव को गोद लिया हुआ है, जिससे यहां के विकास कार्यों की निगरानी सीधे शासन स्तर से होती है। अब देखना यह होगा कि प्रियंका नेगी इस अवसर का कितना बेहतर उपयोग करती हैं और गाँव को किस दिशा में ले जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *