मधुबनी के झंझापुर में कुदाल से काटकर मां बेटे की हत्या की खबर ने सनसनी फैला दी है। यह घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र के झौआ गांव में ब्रह्मस्थान समीप वार्ड संख्या 3 की है। हत्या के पीछे की वजह से सब लोग हैरान हैं, क्योंकि अपराधी ने पेड़ से आम तोड़ने के कारण इतनी दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने तेजी से एक्शन लेते हुए हत्या में शामिल सुन्नर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बुधवार की सुबह लगभग 9:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। लोगों ने ब्रह्मस्थान के आगे सड़क पर 20 वर्षीय विजय यादव एवं उसकी मां सोनी देवी को अचेत हालत में पड़े हुए देखा तो लोग हतप्रभ रह गए। चचेरे भाई सुभाष यादव ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लेकर हत्या में शामिल सुन्नर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घायल विजय और उसकी मां सोनी देवी को जल्द से जल्द अस्पताल भेजा मगर रास्ते में दोनो के दम तोड़ देने से मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसडीपीओ ने बताया कि तीन-चार दिन पहले आम की फसल को लेकर विवाद हुआ था। लगभग एक-डेढ़ साल पहले इन लोगों के बीच जमीन का बंटवारा हुआ था। एक आम का वृक्ष जिसे विजय यादव अपना बता रहा था, वह बंटवारे में सरोज यादव के हिस्से में चला गया था। इस आम के वृक्ष में चार दिन पहले विजय यादव ने आम तोड़े थे, जिसके कारण विवाद हुआ था। इस विवाद की जानकारी देवनी देवी ने अपने पति और पुत्र को दी। आक्रोशित बाप-बेटे, जो गुजरात में रहते थे, रात में ही अपने गांव पहुंचे और सुबह दरवाजे के आगे कुदाल से काटकर मां-बेटे की हत्या कर दी।

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।