नई दिल्ली:चौथी बार बच्ची पैदा हुईए तो मां ने गला घोंटकर नवजात की हत्या कर दी और शव को बैग में डालकर पास के घर की छत पर फेंक दिया। बार.बार बेटी पैदा होने को लेकर सगे.संबंधियों के तानों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी दो बेटियों की पहले भी मौत हो चुकी है। आरोपित महिला की पहचान शाहदरा की शिवानी के रूप में हुई है। उसका पति विमलेश श्रमिक है। परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। ख्याला के रवि नगर में महिला का मायका है। ख्याला थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि घर से छह दिन की बच्ची गायब हो गई है। पुलिस अधिकारी तुरंत रवि नगर स्थित उस घर में पहुंचे तो शिवानी ने बताया कि उसने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। गुरुवार रात उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इसके बाद वह अपने माता.पिता के घर आ गई। रात में दो.ढाई बजे उसने बच्ची को दूध पिलाया और वहीं पर सो गई। सुबह साढ़े चार बजे उठीए तो बच्ची उसके पास नहीं थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जब बच्ची को ढूंढा जा रहा थाए उसी दौरान शिवानी ने कहा कि उसे पेट के टांके कटवाने के लिए अस्पताल जाना होगा। पुलिसकर्मियों को यह थोड़ा अजीब लगाए लेकिन उसे जाने दिया। आसपास के घरों की तलाशी के दौरान पास की छत से एक बैग मिला। बैग को खोला गयाए तो उसमें बच्ची मिली। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मां के व्यवहार को लेकर थोड़ा शक हुआ थाए इसलिए बच्ची के माता.पिता का पता लगाने के लिए टीम रवाना की गई। पुलिस ने उन्हें ढूंढकर जब पूछताछ की तो महिला ने अपना कृत्य स्वीकार कर लिया। शिवानी ने बताया कि यह उसकी चौथी बच्ची थी। पहली बेटी की साढ़े तीन वर्ष और तीसरी बेटी की ढाई वर्ष की उम्र में मौत हो चुकी है। बार.बार बच्चियां पै होने की वजह से लोग उसे ताने मारते थेए जिससे वह परेशान रहती थी। बच्ची को दूध पिलाते समय इन्हीं विचारों से घबरा गई और बेटी का गला घोंट दियाए फिर उसे बगल की छत पर फेंक दिया। सम में नहीं आ रहा था कि परिवार वालों को क्या बताए तो बच्ची के गायब होने की कहानी बना दी।

समाचार की दुनिया में हमें 15 साल से ज्यादा प्रिंट मीडिया काम करने का अनुभव है, जो आगे भी निरंतर जारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि आपको देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन के साथ साथ सरकार की नीतियों, देश-दुनिया व क्राईम घटनाओं के बारे में सही जानकारी दें और आपको खबरों के माध्यम से अपडेट रखें। आप जन उत्तराखंड पोर्टल में कमेंट कर अपने सुझाव एवं न्यूज की जानकारी भी दें सकते है।